जोशीमठ। राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होते ही जोशीमठ नगर क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के 20 सक्रिय सदस्यों ने फिर अपना इस्तीफा दे दिया है। जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य उत्तराखंडखं हरीश भंडारी सहित जोशीमठ क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सामिल हैं । सभी लोगों का कहना है कि वे पारिवारिक एवं अपने व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्यों का इस्तीफा देना कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बुरी खबर है। वही जोशीमठ क्षेत्र से 20 कांग्रेसियों का इस्तीफा देना भाजपा के लिए शुभ संकेत माने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए सभी सदस्य बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं ।