भारतीय स्की टीम 15 सदस्यीय दल के साथ प्रशिक्षण के लिए इटली रवाना

चमोली। भारतीय स्की टीम आज दिनांक 14/01/2026 को 15 सदस्यों के दल के साथ इटली के लिए रवाना हुई। इस दल में उत्तराखंड की मेहक कवान भी शामिल हैं। टीम का नेतृत्व अजय भट्ट कर रहे हैं।

इस टीम में उत्तराखंड से खिलाड़ी, हिमाचल प्रदेश से 4 खिलाड़ी तथा जम्मू-कश्मीर से 4 खिलाड़ी सम्मिलित हैं। भारतीय स्की टीम इटली में 21 दिनों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।

यह प्रशिक्षण शिविर आगामी यूथ ओलंपिक खेलों की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *