भारत की स्वाधीनता के लिए बोस का योगदान अतुलनीय – प्रोफेसर प्रीति कुमारी

ज्योतिर्मठ, 23 जनवरी 2026 । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वसंत पंचमी पर्व और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। महाविद्यालय परिवार को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि यह पर्व ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का जन्मदिन माना जाता है और उत्तराखंड सहित पूरे भारत के लोक पर्वों और जीवन उल्लास के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती भी मनाई गई। एडुसैट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में प्राचार्य ने कहा कि भारत की स्वाधीनता में नेताजी का योगदान वही है जो एक बुलंद इमारत के निर्माण में नींव की ईंट का होता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नेताजी के जीवन और विचार दर्शन से प्रेरणा लें। डॉ. चरणसिंह केदारखंडी ने सारांश रूप में नेताजी की जीवन यात्रा का पुनर्पाठ किया। संस्कृत की संस्कृति के संवाहक डॉ. नवीन पंत के कुशल मंच संचालन में सम्पन्न इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *