बदरीनाथ विधान सभा में भाजपा का सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) जोर शोर से शुरू

ज्योर्तिमठ। भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) अवसर पर शुक्रवार को बद्रीनाथ विधान सभा के सह संयोजक कृष्णमणि थपलियाल की उपस्थिति में जोशीमठ  नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की सभी मोर्चा की संयुक्त कार्यशाला नगर पालिका सभागार जोशीमठ में संपन्न  हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान मे किस प्रकार से अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए इस विषय पर चर्चा हुई।

कार्यशाला के दौरान कई जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। वही भाजपा सदस्यता अभियान के बद्रीनाथ विधानसभा के सहसंयोजक कृष्ण मणि थपलियाल ने एक पत्रकार वार्ता करते हुए  कहा कि  भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है।

 भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए जनता में काफी उत्साह है। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के एक पदाधिकारी से लेकर एक सक्रिय सदस्य को भी इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा  की सदस्यता ग्रहण करवाने के लिए निर्धारित लक्ष्य दिया गया है।


इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल , बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार , नगर मंडल के कार्यक्रम के संयोजक  लक्ष्मण रावत , ग्रामीण मंडल के कार्यक्रम के संयोजक गुड्डू लाल , कार्यक्रम के प्रभारी  विजय कपरवान , मुख्य वक्ता के रूप में मुकेश डिमरी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, हरीश भंडारी, अमित सती , भूपाल रावत, कुशल कमदी, सभी मोर्चा के मंडल पदाधिकारी, मातृ शक्तिएवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल/ ग्रामीण मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *