जोशीमठ। पल्ला किमाणा। बुधवार को भाजपा की पल्ला किमाणा में शक्ति केंद्र संयोजक भगत सिंह झिक्वाण की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र स्तर की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तराखंड एवं उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल , भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जोशीमठ सन्दीप नौटियाल , ग्राम प्रधान तपोवन किशोर कनियाल , पूर्व प्रधान रेगडी सुरेन्द्र सिंह फरस्वाण एवं भाजपा के वरिष्ठ एव सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
वन्ही भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को भाजपा सरकार के द्वारा किये गये विभिन्न जन कल्याण योजनाओं के बारे में बताया और साथ ही इस बार सभी बूथों पर 80% से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में करने को सभी कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया ।