देहरादून/ चमोली । सेवा इंटरनेशनल द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं हेतु संचालित किए जा रहे ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई एवं एवम् कटिंग के स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने के पश्चात खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग देहरादून में एक दिवसीय क्रेता – विक्रेता मिलन कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन दिनांक 17-18 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में सीमांत जनपद चमोली के विभिन्न विकासखंडों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की 25 महिलाओं के साथ ही खादी ग्रामोद्योग आयोग देहरादून से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर हुए संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव, इस क्षेत्र की चुनौतियां, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, रोजगार के अवसर रोजगार विकास, व्यापार कौशल एवं प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम खादी ग्रामोद्योग आयोग के पी.एम.ई.जी.पी. योजना के प्रभारी अधिकारी श्री डी.डी.जमलोकी जी द्वारा स्लाइड शो के माध्यम से व्यापार कौशल एवं विस्तार हेतु आयोग एवं सरकार द्वारा महिलाओं स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें विभिन्न उद्यमों हेतु पंजीकरण, बैंकों द्वारा ऋण,अनुदान,डी. पी.आर. निर्माण आदि की जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में राज्य की सफ़ल महिला उद्यमी पूजा तोमर जी द्वारा महिला प्रतिभागीयों को सिलाई एवं कटिंग से जुड़ी जानकारियां, फैशन एवं डिजाइनिंग, मूल्य लागत, मूल्य निर्धारण की जानकारी दी गई। खादी ग्रामोद्योग आयोग के केंद्र प्रभारी श्री विजय पंत जी ने खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले प्रदर्शनियों एवं व्यापारिक मंचों की जानकारी साझा की गई । कार्यक्रम में महिला उद्यमी दीक्षा पंवार, स्वाति कांबोज,पूजा,सीमा, अर्चना नेहालएवं खादी ग्रामोदय के विशाल, मधुकर जी द्वारा संवाद किया गया। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं द्वारा विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों का भ्रमण किया गया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय पटसन बोर्ड द्वारा द्रोण महोत्सव मेला प्रदर्शनी में लगे विभिन्न प्रकार के स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि सेवा इंटरनेशनल विगत पच्चीस वर्षों से निरंतर ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यरत है। ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्रेता – विक्रेता मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमी महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाना है, जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो सके एवं महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग आयोग से आनन्द कुमार, सुषमा,क्षेत्र प्रभारी सूरज ड्यूंडी,लता बर्तवाल, मीना थपलियाल, शकुंतला डोभाल,गीता देवी,सोनी नेगी, तस्वीरा देवी,हंसी पंत,पूजा देवी, छुम्मा देवी आदि उपस्थित रहे।

