प्रथम वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सेवानिवृत्त दिवस का आयोजन।

प्रथम वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सेवानिवृत्त दिवस का आयोजन। स्मृति चिन्ह भेंट देकर सेवानिवृत पदाधिकारियों का किया सम्मान।

ज्योर्तिमठ। प्रथम वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा आज सेवानिवृत्त दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी कमांडेंट विजय कुमार द्वारा  सभी सेवानिवृत्त हुए पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी कमांडेंट ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पदाधिकारी हमारे संगठन के अनुभवी और योग्य सदस्य हैं, और उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।

इस आयोजन में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। वाहिनी कमांडेंट ने उन्हें भी धन्यवाद दिया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वाहिनी कमांडेंट ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य की शुभकामना दी। कहा कि हमारे संगठन के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है, और हम सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *