ज्योतिर्मठ। वन बीट अधिकारी/वन कर्मचारी जिसमें वन आरक्षीनंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ के दोनों रेंज ज्योर्तिमठ रेंज एवं फूलों की घाटी रेंज गोविंद घाट के सभी वन बीट अधिकारी एवं वन कर्मियों ने आज से सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रभागीय कार्यालय नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ में शुरू कर दिया है।
वन कर्मियों की मांग है कि 2016 की नियमावली के अनुसार 10 वर्ष की सेवा संतोष जनक पूर्ण करने पर पदोन्नति दी जाए। 2 वन दरोगा की सीधी भर्ती बंद हो। 3. एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। 10 वर्ष पूर्ण होने पर पदोन्नति वेतन दिया जाय। 4.वन आरक्षी एवं वन बीट अधिकारियों के कंधों पर एक सितारा दिया जाए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पार्क के वनबीट अधिकारी अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह राणा, महामंत्री नागेंद्र सिंह पंवार, एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा सहित सभी कर्मचारी शामिल रहे।