ज्योतिर्मठ / औली: 15 फरवरी रविवार को औली कार्निवाल के अवसर पर Gmvn के द्वारा AT Bridge रविग्राम जोशीमठ से महिला व पुरूष की मिनी मैराथन रेस करवाई गयी जिसमें 11 महिला व 18 पुरूषों ने भाग लिया महिलाओं की 3km व पुरषों की 5km की मैराथन रेस के साथ ही खेल बिभाग गोपेश्वर, पुलिस विभाग जोशीमठ व स्वास्थ्य बिभाग की ऐंबुलेंस मौजूद रही जिसमे Gmvn के द्वारा रिफ्रेशमेंट के साथ ही Gmvn के बिशेषकार्याधिकारी अजय चौहान के द्वारा पुरुष वर्ग में प्रथम बिजेता को 5100/- द्वितीय विजेता को ₹3100 तृतीय विजेता को ₹2100 एवं महिला वर्ग में प्रथम विजेता को 5100 द्वितीय विजेता को 3100 एवं तृतीय विजेता को ₹2100 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई
जिसमें महिला वर्ग में प्रथम विजेता अंकिता द्वितीय संजना तृतीय दिव्या एवं पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता शिवम द्वितीय विजेता मोहित तृतीय विजेता सूरज रहे।

