ज्योतिर्मठ, 25 फरवरी 2026: स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी द्वारा रिब्बन काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पवन कुमार , छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु, कोषाध्यक्ष स्नेहा और सह सचिव मनीषा भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रांगण में उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि खेलों की संस्कृति सभ्य समाज का सूचक है और बदलती वैश्विक परिस्थितियों में खेल करियर और रोजगार सृजन के बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। प्राचार्य ने उपस्थित खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई।
समारोह के प्रथम दिवस 24 फरवरी को पुरूष और महिला वर्ग के लिए चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिता, ऊँची कूद और लंबी कूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। चक्का फेंक प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रियंका रावत ने प्रथम, करिश्मा ने द्वितीय और ज्योति मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में आशीष ने प्रथम स्थान, दिव्यांशु ने द्वितीय स्थान और हिमेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक महिला वर्ग में करिश्मा ने प्रथम स्थान, दीया ने द्वितीय स्थान और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में सीमांत सिंह ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय और राहुल जोशीयाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद महिला वर्ग में निशा प्रथम, मनीषा द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। ऊंची कूद पुरूष वर्ग में विजयराज ने प्रथम, सीमांत सिंह ने द्वितीय और हिमेश सिंह ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी जबकि ऊंची कूद महिला वर्ग में स्नेहा प्रथम, प्रियंका द्वितीय और अनुपमा तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आशीष ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय और सीमांत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रियंका रावत प्रथम, मनीषा बुटोला द्वितीय और प्रिया पंडवाल तृतीय स्थान पर रही।
क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन 25 फरवरी को आयोजित 100 मी. दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हिमेश सिंह ने प्रथम स्थान, आयुष ने द्वितीय स्थान और सीमांत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हिमेश सिंह ने प्रथम स्थान, सीमांत सिंह ने द्वितीय स्थान और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में साक्षी ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंडोर गेम्स में शतरंज प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय और देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग शतरंज में अनुष्का, रिस्पना और पूर्णिमा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विजयराज ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय और देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में स्नेहा, ज्योति और आयुषी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. नवीन पंत, डॉ. किशोरी लाल, डॉ. चरणसिंह, डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. नेपाल सिंह, डॉ. कविता रावत, श्रीमती रचना, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, जगदीश लाल, रणजीत सिंह नेगी, लीला राणा, डॉ. मुकेश चंद द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई गयी जबकि जीत सिंह, आनंद सिंह, अजय सिंह, पुष्कर लाल, मुकेश सिंह, अनीता आदि के द्वारा प्रतियोगिताओं में सहयोग किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर सत्यनारायण राव, डॉ. जी. के. सेमवाल, डॉ. नंदन रावत, रणजीत सिंह राणा, डॉ. मोनिका सती, नंदी , शिव सिंह, हरीश नेगी सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

