नगर पालिका ज्योतिर्मठ ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

ज्योतिर्मठ। रविवार। 22 जून 2025 को सिविल जज(सी0डी0) सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली एवं जिलाधिकारी चमोली के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा औली में विशेष स्वच्छता अभियान/श्रमदान का आयोजन किया गया। जिसमे औली में बिखरे अजैविक कूड़े को एकत्रित किया गया तथा स्वच्छता शपथ ली गयी।

उक्त सफाई अभियान/श्रमदान कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, अनिल कुमार कोरी सिविल जज/अध्यक्ष , तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा समिति जोशीमठ, हयात सिंह रौतेला अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जोशीमठ, महेंद्र आर्य, तहसीलदार जोशीमठ, पालिका के सभासद ललिता देवी,  राजेश्वरी भंडारी, प्रदीप भट्ट, दीपक शाह, सौरभ राणा, जयदीप मंद्रवाल, सुशील पंवार, सुनीता देवी एवं MG इंटर कालेज के जोशीमठ के प्रधानाचार्य मुरली सिंह राणा एवं विद्यायल के छात्र छात्राएं अध्यापक उपस्थित रहे।

पालिका द्वारा गठित समूण स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्षा अनिता पंवार, सचिव, सुमेधा भट्ट एवं यूजर चार्ज वसूल कर्ता महिलाएं भी उपस्थित रही जिन्हें पालिका द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र से सिविल जज एवं नगरपालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें पालिका के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *