
चमोली। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए एनटीपीसी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। एम्बुलेंस को सभी आवश्यक उपकरणों के साथ मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि एनटीपीसी की ओर से उपलब्ध कराई गई एएलएस एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग के लिए बहुत उपयोगी है। वाहन को यात्रा काल के दौरान यात्रा मार्ग के चिकित्सा इकाइयों से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए तैनात किया जाएगा।

