ज्योतिर्मठ । 12 जनवरी 2026। रविग्राम खेल मैदान में युवा खेल विकास समिति ज्योर्तिमठ द्वारा आयोजित पांचवीं चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025/2026 के प्री क्वाटर मुकाबला सोमवार को एनटीपीसी एवं रोमांज के बीच खेला गया। जिसमें एनटीपीसी की टीम 20 रन से विजय रही ।
मैच में मुख्य अतिथि कार्यकारी निर्देशक एवं परियोजना प्रमुख तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के अजय कुमार शुक्ला
एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में -सुश्री सुगाता दासगुप्ता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन, दीपांकर बागची, उप महाप्रबंधक, सिविल राजेन्द्र सिंह जयाड़ा, वरिष्ठ सहायक अधिकारी (नैगम संवाद) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित शर्मा रहे जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
ज्योतिर्मठ युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष एवं मनोहर बाग के सभासद सौरभ राणा ने कहा कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों के साथ ही ब्लॉक स्तर के नवयुवक अलग-अलग टीमों से प्रतिभाग कर रहे हैं। जो कि उनके शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
साथ ही यह बताया कि इस टूर्नामेंट के आयोजन को सफल बनाने के लिए एनटीपीसी का सहयोग भी युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ को प्रदान किया जा रहा है। जिसके लिए युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए एनटीपीसी को धन्यवाद दिया ।

