हरेला पर्व पर विकास खंड थराली में किया बृहद पौधरोपण एवं वृक्षारोपण

थराली। मंगलवार को विकासखंड थराली में भी हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। विकासखंड धारली के खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने बताया कि हरेला पर्व पर विकासखंड थराली व तहसील के समीप बृहद पोध रोपण एवं वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कहा कि हरेला पर्व एक हिन्दू त्यौहार है।

जो मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में मनाया जाने वाले मुख्य त्यौहारों में एक है। अब धीरे धीरे पूरे उत्तराखंड में यह हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जाने लगा है।

हरेला पर्व वैसे साल में तीन बार आता है लेकिन श्रावण माह में मनाये जाने वाला हरेला सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व रखता तथा समूचे कुमाऊँ में अति महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक माना जाता है। हरेला पर्व उत्तराखंड के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में भी हरियाली पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विकास विभाग,राजस्व विभाग ,वन विभाग एवं स्थानीय विद्यालयों के छात्र छात्रों शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *