तपोवन विष्णु गाढ़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

ज्योतिर्मठ । राष्ट्र का गणतन्त्र दिवस तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन सुश्री सुगाता दासगुप्ता जी ने बुके देकर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री अजय कुमार शुक्ला जी का स्वागत किया। इसके पश्चात श्री अजय कुमार शुक्ला जी ने ध्वज प्राचीर पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और पूरा वातावरण राष्ट्र गान से गुंजायमान हो उठा। सीआईएसएफ़ की टुकड़ी द्वारा सलामी शस्त्र देकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया गया।

अपने उद्बोधन में परियोजना प्रमुख महोदय ने सभी कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया एवं सभी से टीम भावना के साथ एकजुट होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अग्रसर होने का आवाहन किया।

इसके पश्चात कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, श्री अजय कुमार शुक्ला जी ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को परियोजना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में माह अक्टूबर 2025 में सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा साइबर सिक्योरिटी पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष मानव संसाधन सुश्री सुगाता दासगुप्ता जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *