ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन 2024 में सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में जन्मे शिक्षक विवेक सेमवाल का चयन शिक्षक रत्न सम्मान 2024 हेतु किया गया है यह सम्मेलन 14 जुलाई को ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा |
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए दिया जा रहा है। शिक्षक विवेक सेमवाल की मेहनत और प्रतिबद्धता ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है, पूर्व में अध्यापक विवेक सेमवाल द्वारा ग्लोकल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ग्लोकल स्कूल में निरंतर 8 वर्षों तक अपने तकनीकी अध्यापन कार्य के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक एवं परीक्षा अनुभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान रहा है वर्तमान में शिक्षक देहरादून में अपनी शिक्षाएं दे रहे हैं