स्वामी विवेकानंद भारत के युवाओं के लिए सर्वकालिक प्रेरणा – प्रोफेसर प्रीति कुमारी

ज्योतिर्मठ, 13 जनवरी : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्योतिर्मठ में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया और स्वामी विवेकानंद के जीवन और विरासत का पुनर्पाठ किया गया। महाविद्यालय में रेडक्रॉस समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी. सी. के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी के माध्यम से स्वामी जी को याद किया गया। समारोह के प्रारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने चार दशक के जीवन में जो कुछ हासिल किया और जिस सन्यासी दहाड़ के साथ वैश्विक मंचों पर भारत की विरासत को प्रस्तुत किया वह आज के युवाओं के लिए चिरंतन प्रेरणा है। प्राचार्य ने कहा कि आज के युवा के पास भी महान, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त है। कार्यक्रम संयोजक और अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर एन.एस. रावत ने उपस्थित अतिथियों एवं छात्रों का स्वागत किया गया वही सह संयोजक श्री किशोरी लाल द्वारा रेडक्रॉस के वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रेड क्रॉस के छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, समारोह का संचालन संस्कृति विशारद श्री नवीन पंत जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो.सत्यनारायण राव, , राहुल तिवारी, पवन कुमार , डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया, डॉ. मुकेश चंद, डॉ. उपेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, डॉ. कविता रावत, डॉ. मोनिका सती और लीला राणा सहित सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *