डॉ. दिनेश सिंह पंवार को अंग्रेजी विषय में पीएचडी की उपाधि

श्री अरविंद के साहित्य में नारी चेतना एवं सशक्तिकरण पर किया शोध

देहरादून 20 नवंबर 2026, अमरीकी उपन्यासकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे ने अपनी कालजयी कृति ‘बूढ़ा आदमी और समुद्र’ में कहा है कि ‘आदमी तो ख़त्म तो किया जा सकता है लेकिन उसे हराया नहीं जा सकता’ . कुछ इसी तरह के संकल्प और जीवट से भरा हुआ रहा है धारा के विपरीत तैरने वाले दूरस्थ लेकिन रमणीक रामणी के युवा दिनेश सिंह पँवार का, जो 18 नवंबर को औपचारिक रूप से ‘डॉ. दिनेश सिंह पँवार’ बन गए हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के अंग्रेजी विभाग में कार्यरत दिनेश सिंह पंवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU), अल्मोड़ा द्वारा अंग्रेजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। भारत बोध के नायक और योगी महर्षि अरविन्द के काव्य दर्शन पर उन्हें यह उपाधि 18 नवंबर 2026 को शोध कार्य की अंतिम मौखिक परीक्षा (वाइवा-वॉइस) की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रदान की गई। डॉ. पंवार ने अपना शोध “Portrayal of Women in the Works of Sri Aurobindo” विषय पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टनकपुर की प्राचार्य एवं शोध निर्देशक डॉ. (प्रोफेसर) अनुपमा तिवारी के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध के मूल्यांकन एवं मौखिक परीक्षा के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आर. पी. सिंह बाह्य विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे।

 

शोध में महर्षि श्री अरविंद के साहित्य में नारी के विविध स्वरूपों, स्वतंत्र पहचान, आत्मसम्मान, बौद्धिक चेतना, आध्यात्मिक सामर्थ्य और व्यक्तित्व के समग्र विकास का विश्लेषण किया गया है। विशेष रूप से श्री अरविंद की महाकाव्यात्मक रचना Savitri के माध्यम से आधुनिक महिला के लिए साहस, आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मनिर्णय और संघर्षशीलता जैसे महत्वपूर्ण जीवन-मूल्यों को रेखांकित किया गया है।

 

शोध का एक महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि श्रीअरविंद का साहित्य नारी को केवल पारंपरिक सामाजिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उसे स्वतंत्र चेतना, विचार, निर्णय क्षमता और मानवीय परिवर्तन की सशक्त वाहक के रूप में प्रस्तुत करता है। यह अध्ययन भारतीय आध्यात्मिक एवं दार्शनिक चिंतन को आधुनिक नारीवादी विमर्श से जोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण को एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

इस अवसर पर आयोजित शोध संबंधी कार्यक्रम का आयोजन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति के संरक्षण में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन विभाग प्रभारी डॉ. निर्मला पंत के नेतृत्व में किया गया।

 

डॉ. पंवार की इस उपलब्धि पर राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के प्राध्यापकों, सहकर्मियों, शिक्षाविदों, शुभचिंतकों और नागरिक समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा ने प्रसन्नता व्यक्त की गई हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्रीअरविन्द अध्ययन केंद्र शास्त्री भवन सिंग्धार ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष अरविंद प्रका पंत, सचिव ओमप्रकाश डोभाल, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद सिंह फर्स्वाण ‘श्रद्धालु’,संयुक्त सचिव विनीता भट्ट, युवा समन्वयक डॉ. राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पँवार, डॉ. भगत सिंह राणा ‘हिमाद’ , डॉ. मोहन रावत, द्रवेश्वर थपलियाल, सुमेधा भट्ट, कमला भट्ट, विजया ध्यानी, सुलेखा चौहान अधिकारी, डॉ. मंजीत सिंह बिष्ट, राजेन्द्र कांति, देवी प्रसाद देवली, बिजेंद्र बिष्ट और डॉ. चरणसिंह केदारखण्डी ने डॉ. दिनेश पँवार को बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *