बदरीनाथ धाम में कपाट मंगल के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के जन्मदिन पर तीर्थयात्रियों को कराया गया भोजन, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

 

श्री बदरीनाथ धाम, 16 नवंबर। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की ओर से भगवान बदरीविशाल के कपाट मंगल तथा अपने जन्मदिन के अवसर पर आज श्री बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा बदरीनाथ धाम स्थित अध्यक्ष कार्यालय आवास झुनझुन काटेज के निकट आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर बीकेटीसी पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।उल्लेखनीय है कि आज सोमवार 16 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जा रहे हैं।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश लखेड़ा, डिमरी पंचयत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी सदस्य देवीप्रसाद देवली, प्रह्लाद पुष्पवाण, राजेन्द्र डिमरी, राकेश भंडारी, नीलम पुरी भाजपा नेता विनोद नवानी बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, श्रेयांस द्विवेदी ने बीकेटीसी अध्यक्ष को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल अवर अभियंता गिरीश रावत, डा. हरीश गौड़, संजय भट्ट, प्रबंधक अजय सती आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *