16 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
श्री बदरीनाथ धाम/ ज्योर्तिमठ/ गोपेश्वर। 13 नवंबर ।विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी सोमवार 16 नवंबर रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे ।कपाट बंद की प्रक्रियाओं के तहत संपादित होनेवाली पंच पूजाएं बीते गुरूवार से शुरू हुई।आज कपाट मंगल के अंतर्गत दूसरे दिन शुक्रवार अपराह्न सवा दो बजे पूजा अर्चना के बाद श्री आदि केदारेश्वर मंदिर तथा श्री आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये।

बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कपाट बंद से पहले आदि केदारेश्वर जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पके चावलों का भोग अर्पित किया नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी,धर्माधिकारी स्वयंबर आचार्य सेमवाल, डा. रवीन्द्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी, डा. अमित बंदोलिया, पुजारी बदरी विशाल भट्ट,सोनू भट्ट, किशोर भट्ट ने पूजा-अर्चना संपन्न की। आरती के बाद विधि-विधान से आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये। इसके तुरंत बाद अपराह्न ढ़ाई बजे आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी पूजा-अर्चना पश्चात बंद हुए।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जारी संदेश में श्री बदरीनाथ धाम कपाट मंगल की प्रक्रिया के अवसर पर देश विदेश के श्रद्धालुओं को बधाई दी है।बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने भी कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू होने पर शुभकामनाएं दी है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया शनिवार 14 नवंबर को खडग पुस्तक पूजा तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा जबकि 15 नवंबर को श्री लक्ष्मी माता को श्री बदरीनाथ मंदिर आने का आमंत्रण दिया जायेगा 16 नवंबर रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे।
आज दूसरे दिन की पंच पूजा के अवसर पर दंडी स्वामी मुकुंदानंद जी महाराज,सदस्य धीरज पंचभैया मोनू तथा मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, विवेक थपलियाल, संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, डा. हरीश गौड़, सत्येंद्र चौहान, श्याम बाबा, प्रमोद मिश्रा, रघुवीर पुंडीर, राजदीप सनवाल,राजेश नंबूदरी,सतीश मैखुरी दर्शन कोटवाल,हरीश जोशी , सहित श्रद्धालुजन एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।

