औली। राष्ट्रीय शीतकालीन खेल स्कीइंग प्रतियोगिता के समापन पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थल औली के इतिहास में पहली बार नाइट स्कीइंग की शुरुआत एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। बर्फ से ढकी ढलानों पर रोशनी के बीच स्कीइंग का यह अनूठा अनुभव न केवल खिलाड़ियों के लिए रोमांचकारी है, बल्कि औली को अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीतकालीन खेल गंतव्य के रूप में नई पहचान भी प्रदान करता है। यह पहल राज्य में साहसिक खेलों और पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

