चमोली / ज्योतिर्मठ। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद चमोली के रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ओमप्रकाश डोभाल को पूर्व सैनिक समिति द्वारा फूल मालाओं के साथ स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया। ओमप्रकाश डोभाल का सम्मान रविवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी लोगों को भी सम्मानित किया गया । बता दे कि ओमप्रकाश डोभाल लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते आ रहे हैं इससे पूर्व भी उनको कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अलग -अलग सम्मान से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी चमोली हमेशा जन सेवा व मानवता का कार्य करते आ रहा है जिसके लिए उन्होंने पूरी रेड क्रॉस की टीम को बधाई दी कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता कैप्टन दर्शन बिष्ट द्वारा की गई ।कार्यक्रम अनेक पूर्व सैनिक अधिकारी व वीरांगनाएं उपस्थित रही।

