15 अगस्त के अवसर पर विकासखंड ज्योतिर्मठ के ब्लाक परिसर में हुआ ध्वजारोहण

ज्योतिर्मठ। आजादी का महापर्व 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड जोशीमठ  के ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी एवं खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान विकासखंड ज्योतिर्मठ के सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड ज्योतिर्मठ के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी एवं खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने  बारी बारी से उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन किया।
कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर वीडियो आशीष पंत, हरिकृष्ण भंडारी, जिला पचायत प्रतिनिधि लक्ष्मण बुटोला , सहित कई लोग मौजूद रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *