चमोली: टंगड़ी में पहाड़ी से गिरा घुरड़ , रक्षक बने समाजसेवी ओमप्रकाश डोभाल

चमोली, गुरुवार को टंगणी पागल नाला के समीप पहाड़ी से गिरकर एक जंगली घुरड़ सड़क पर आ गया, और गम्भीर रूप से घायल हो गया। ठीक उसी समय जोशीमठ तपोवन के समाज सेवी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन ओम प्रकाश डोभाल अपने निजी वाहन से गांव की तरफ लौट रहे थे। पहाड़ी से गिरते ही घुरड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने घायल घुरड़ को आसपास के लोगों की मदद से उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखकर वन विभाग के अधिकारयों को सूचना दी। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ओमप्रकाश डोभाल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल घुरड़ को वन विभाग के वाहन में रखा, जिसे वन विभाग की टीम अपने साथ उपचार के लिए गोपेश्वर ले गई।

वही जब इस संबंध में ओमप्रकाश डोभाल से वार्ता हुई तब उन्होंने बताया कि कल टंगणी पागल नाला के समीप पहाड़ी से गिरकर एक बेजुबान जंगली घुरड़ सड़क पर आ गिरा। संयोग से उसी समय मैं जोशीमठ की ओर आ रहा रहा था। अपनी आंखों के सामने घुरड़ को सड़क पर गिरते देख मैंने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह बहुत ज़्यादा चोटिल होकर गंभीर रूप से घायल हो गया ,आसपास के लोगों को बुलाकर सभी ने मिलकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल घुरड़ को वाहन में रखा गया और उपचार के लिए गोपेश्वर भेज दिया गया।

इस दौरान कुछ कंपनी के मजदूर भी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा सर इसे हमें दे दो हम इसका मांस खाते हैं। ये सुनकर मैंने उनसे कहा कि यदि आप स्वयं बीमार या घायल हों और कोई आपको मारकर खा जाए, तो आपको कैसा लगेगा? यह सुनकर वे वहां से भाग गए। कहा कि हम सभी जीव-जंतुओं के प्रति दया और संवेदना रखें। बेजुबान जीवों की मदद करना हम सभी का मानवीय कर्तव्य है।
घायल घुरड़ की मदद करने वाले सभी स्थानीय साथियों एवं वन विभाग की टीम का हृदय से धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *