ज्योतिर्मठ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक रविग्राम खेल मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम को लेकर युवा खेल विकास समिति, ज्योतिर्मठ जोशीमठ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति की ओर से जिलाधिकारी चमोली एवं पुलिस अधीक्षक चमोली को आमंत्रण दिया गया।
समिति के अध्यक्ष एवं मनोहर बाग के सभासद सौरभ राणा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर सभासद मनोहर बाग वार्ड, ज्योर्तिमठ, युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ राणा, कोषाध्यक्ष ललित थपलियाल एवं सदस्य विष्णु डिमरी मौजूद रहे। समिति ने क्षेत्रवासियों और युवाओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

