श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में देव डोलियों का बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अगुवाई में भब्य स्वागत। विशाल भंडारा हुआ आयोजित
ज्योतिर्मठ/ गोपेश्वर 18 नवंबर ।भगवान बदरी विशाल के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होगये कपाट बंद होने के बाद श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सहित रावल अमरनाथ नंबूदरी 17 नवंबर को श्री योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंची।
तथा श्री गरुड़ भगवान की डोली के बीते मंगलवार देर शाम श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ पहुंचने भब्य स्वागत हुइ श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी योगबदरी स्थित श्री कुबेर मंदिर एंव योगबदरी पांडुकेश्वर में शीतकाल के लिए विराजमान हुए इस अवसर पर पांडुकेश्वर में देव डोलियों तथा रावल का भब्य स्वागत हुआ जबकि श्री रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की पावन गद्दी आज पूर्वाह्न 10 बजे श्री ज्योर्तिमठ हेतु प्रस्थान हुई गोविन्द घाट, मारवाड़ी, ग्रेफ केंप तथा श्री नृसिंह मंदिर पहुंचने तक आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी तथा बदरीनाथ धाम रावल का स्वागत हुआ तथा अपराह्न एक बजे आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ पहुंची।

*श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जारी संदेश में यात्रा से जुड़ी समस्त संस्थानों का आभार जताया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने जारी संदेश में श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।
आज 18 नवंबर को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अगुवाई में ज्योतिर्मठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर पहुंचने पर आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी का भव्य स्वागत हुआ। धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल तथा सभी वेदपाठियों ने पूजा-अर्चना संपन्न की तथा गद्दी को दर्शन हेतु मंदिर परिसर में रखने के बाद गद्दी स्थल में सुशोभित कर दिया गया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर तथा सहवर्ती मंदिरों को पहली बार भब्य रूप से 17 क्विंटल फूलों से सजाया गया तथा श्री नृसिंह मंदिर सहित श्री वासुदेव मंदिर नव दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनियों से प्रकाशमान किया गया तथा वृहद भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण हुआ। वही आज श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ परिसर में विशिष्ट जनो , देवपुजाई समिति सहित धर्माधिकारी, वेदपाठियों तथा प्रेस प्रतिनिधियों ने 4 नवंबर को गंगा महा सभा तथा संस्कृति संसद काशी में संत सम्मेलन में बीकेटीसी उपाध्यक्ष के सम्मानित होने पर उन्हे बधाई दी तथा उनका अभिनंदन भी किया।
आज आदि गुरु शंकराचार्य जी की डोली के ज्योर्तिमठ पहुंचने के अवसर पर पर दंडी स्वामी मुकुंदानंद जी महाराज ,पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार,भाजपा नेता सुभाष डिमरी,सहित देवपुजाई समिति संरक्षक पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कपरवाण, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,कर्मचारी संघ अध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट, मंदिर प्रभारी राजेंद्र सेमवाल, प्रभारी शंकराचार्य मठ कमलेश कुकरेती प्रधानाचार्य अरविंद पंत, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सती, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी, रैंकवाल थोक अध्यक्ष अनूप पंवार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदीप कपरवाण जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी,प्रबंधक राकेश नेगी, पुजारी हनुमान प्रसाद सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल मौसमी रावत आदि मौजूद रहे।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का श्रीनृसिंह मंदिर में अभिनंदन हुआ
काशी (वाराणसी) में आयोजित संस्कृति संसद में 3000 संतों के सम्मुख ऋषि प्रसाद सती जी को प्राप्त हुए विशेष सम्मान के उपलक्ष्य में आज ज्योतिर्मठ में डोली आगमन पर रावल जी एवं धर्माधिकारी जी द्वारा उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अधिकारीगण, वेदपाठी, डादेवपूजा समिति ज्योतिर्मठ, पत्रकार बंधुओं एवं क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।
उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार किसी व्यक्ति को 3000 संतों के सम्मुख इस प्रकार का सम्मान प्राप्त होना समस्त देवभूमि के लिए गौरव एवं हर्ष का विषय है।

