रेड क्रॉस के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में चमोली के चेयरमैन ओमप्रकाश डोभाल ने किया प्रतिभाग

सेफ एक्सेस फ्रेमवर्क पर आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव
चमोली। दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी रेड क्रॉस के तीन दिवसीय शिविर में उत्तराखंड के चमोली जिले के रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ओमप्रकाश डोभाल ने प्रतिभाग किया। इस अंतरराष्ट्रीय शिविर में भूटान, नेपाल, मालदीव सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
शिविर का मुख्य विषय सेफ एक्सेस फ्रेमवर्क (Safe Access Framework) रहा। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मानवीय सहायता, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत कार्यों को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संचालित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
ओमप्रकाश डोभाल ने बताया कि यह तीन दिवसीय शिविर उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेड क्रॉस के कार्यों और सेफ एक्सेस फ्रेमवर्क के संबंध में बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक संवेदनशील एवं आपदा की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण प्रदेश है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। ऐसे में इस प्रकार का प्रशिक्षण उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने इस अवसर को प्रदान करने के लिए उत्तराखंड रेड क्रॉस के चेयरमैन श्री ओमकार बहुगुणा जी का विशेष आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *