ज्योतिर्मठ। पैनखंडा महोत्सव–2025 का दूसरा दिन आज उत्साह और संस्कृति के रंगों में डूबा रहा। MG इंटर कॉलेज के स्वागत गीत और महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने मंच को सराबोर किया।
खेल मैदान में महिलाओं की रस्सा-कस्सी, चमच दौड़ व अन्य प्रतियोगिताओं में उत्साह देखने लायक रहा।
उद्घाटन HCC के पीएम नाशिर उद्दीन, राजीव मोहंती, UKD जिलाध्यक्ष युद्धवीर नेगी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश डिमरी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष (ST) लक्ष्मी लाल, नगर पालिका अध्यक्षा ज्योतिर्मठ देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी, एवं मेला समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
पिछली रात्रि की “स्टार नाइट” में लोकगायक सौरभ मैठाणी ने अपनी दमदार प्रस्तुति से पूरे महोत्सव में समा बाँध दिया—भारी भीड़ देर रात तक झूमती रही। पैनखंडा महोत्सव का दूसरा दिन भी पूरी तरह भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक रहा।

