राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर में ‘2047 का भारत’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, 12 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर में आज *‘2047 का भारत’* विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पायल अरोड़ा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएँ हुईं। छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से वर्ष 2047 के भारत की अपनी परिकल्पना प्रस्तुत की। सौम्या, आकृति, मेहविश, आँचल और ज़ेबा ने विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा देहरादून ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री मीता सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड संख्या 92 के पार्षद श्री अनिल नौटियाल तथा युवा मोर्चा देहरादून के मंत्री श्री संकल्प नौटियाल भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री मीता सिंह ने अपने संबोधन में सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सरकार की विभिन्न योजनाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के विकास में इन योजनाओं की भूमिका और उनके महत्त्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में शिक्षा, कौशल विकास एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन भारती नौटियाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी. एस. मेहरा ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय परिवार के प्रोफेसर कुलदीप रावत, प्रो. राजमणि राम पटेल, प्रो. नीलू कुमारी, डॉ. लक्ष्मी दत्त गार्ग्य, डॉ. पंकज बहुगुणा, डॉ. नीतू बडोनी, डॉ. उषारानी नेगी, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. देवी प्रसाद पांडेय सहित सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *