विकसित भारत के लिए ‘फिट इंडिया’ ज़रूरी – प्रोफेसर संजय कुमार

देहरादून, 14 , अक्टूबर 2026राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ और ‘विकसित भारत 2047’ की थीम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय की योग प्रशिक्षक दिशा बिष्ट रावत के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने कहा कि जिस प्रकार भवन की ऊँचाई उसकी नींव तय करती है उसी तरह विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए भी सबसे ज़रूरी शर्त यह है कि देश के नागरिक मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और सबल हों. उन्होंने कहा कि बढ़ती आर्थिक समृद्धि, आराम वाली जीवन पद्वति और फ़ास्ट फ़ूड के इस दौर में इंडिया का ‘फिट’ रहना अत्यंत आवश्यक है।

अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिनमें प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ भागीदारी करके फिट इंडिया अभियान का संदेश आत्मसात किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डी. एस. मेहरा, वृक्षमित्र प्रो.राजमणि राम पटेल, प्रो. कुलदीप रावत, प्रो. नीलू कुमारी, डॉ. डी. पी. पांडेय, डॉ. पंकज बहुगुणा, डॉ. उषा रानी नेगी, डॉ. लक्ष्मी दत्त गार्ग्य, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. पायल अरोड़ा, डॉ. गिरीश सेठी, डॉ. नीतू बलूनी, डॉ. भारती नौटियाल, डॉ. परमानंद चौहान, डॉ. नेहा कुकरेती, आशीष राणा, सुरेंद्र पुरोहित, आरुषि भटनागर, प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *