जोशीमठ, शुक्रवार को वकास विकास भवन गोपेश्वर में जिला योजना समिति के सदस्य का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें जोशीमठ नगर पालिका परिषद के मारवाड़ी वार्ड के सदस्य प्रदीप भट्ट ने नरसिंह मदिर वार्ड के सदस्य दीपक शाह को 1 वोट के अंतर से हराकर दुबारा जिला योजना समिति सदस्य के पद पर जीत हासिल दर्ज की,
इस चुनाव में जोशीमठ नगर पालिका और पीपलकोटी के कुल 13 सभासदों ने मतदान किया जिसमें जोशीमठ के 9 सभासद एवं पीपलकोटी के 4 सभासद मौजूद रहे , प्रदीप भट्ट को सर्वाधिक 7 मत एवं दीपक शाह को 6 मत मिले , 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, सभासद प्रदीप पंवार और सभासद सौरभ राणा उपस्थित रहे।
प्रदीप भट्ट के जिला योजना समिति का सदस्य दुबारा चुने जाने पर भाजपा एवं उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। इस जीत को क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।

