औली: राष्ट्रीय शीतकाल खेलों के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न।

औली: 10 फरवरी 2026। शीतकालीन पर्यटन एवं खेलों की राजधानी औली में विंटर गेम्स एसोसिएट्स ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी विंटर गेम्स के सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन को लेकर आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक में विंटर गेम्स एसोसिएट्स ऑफ उत्तराखंड के सचिव श्री राकेश रंजन भिलंगवाल जी, सह सचिव अजय भट्ट जीआईटीबीपी औली से डिप्टी कमांडेंट श्री नानक चंद जी, अस्सिस्टेंट कमाण्डेन्ट विजेन्द्र चौहान,डिप्टी कमांडेंट प्रदीप भट्ट, सब इंस्पेक्टर गंगाराम जी जीएमवीएन के प्रदीप शाह, कमल किशोर डिमरी जी, विजयंत रावत जी, विकेश डिमरी जी, विमलेश पंवार,राजीव मेहता जी, अखिलेश पंवार, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा किए। खेलों की सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुविधा, पर्यटन संवर्धन, स्थानीय सहभागिता तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि आगामी विंटर गेम्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श आयोजन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक का माहौल सकारात्मक, सहयोगात्मक और उत्साह से परिपूर्ण रहा। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा उत्तराखंड की खेल प्रतिभा, संस्कृति और अतिथि-सत्कार को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का आश्वासन दिया।
यह बैठक न केवल विंटर गेम्स के सफल आयोजन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई, बल्कि उत्तराखंड को शीतकालीन खेलों के वैश्विक मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने का संदेश भी दे गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *