हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एन टी पी सी की तपोवन परियोजना का स्थापना दिवस ।

ज्योतिर्मठ। 14 फरवरी 2026 को एनटीपीसी की तपोवन परियोजना का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना परिसर में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख (प्रभारी) श्री नरसिंह पाल सिंह के स्वागत के साथ हुआ। उनके आगमन पर पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।

 

इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया तथा NTPC गीत के सामूहिक गायन से वातावरण संगठनात्मक गौरव से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया, जिसने उत्सव में आत्मीयता का संचार किया।

 

परियोजना प्रमुख श्री नरसिंह पाल सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में टीम भावना, सुरक्षा और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर Indian Army के जोशीमठ क्षेत्र में आग की घटना को साहसपूर्वक नियंत्रित करने वाले अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया गया। उनके साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

 

कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन प्रमुख सुश्री सुगता दास गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

उत्सव के समापन चरण में मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें Central Industrial Security Force (CISF) और NTPC के बीच रोमांचक मैच खेले गए। साथ ही NTPC Tapovan की टीमों के मध्य भी मैत्री मैच आयोजित हुआ। इन खेलों ने आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द की भावना को और सुदृढ़ किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम उल्लास, सम्मान और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बनकर सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *