ज्योर्तिमठ,30अगस्त 2026। युवा खेल विकास समिति ज्योर्तिमठ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेना, प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
द्वितीय दिवस के खेलकूद कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि कर्नल रविराज चौहान, डिप्टी कमांडर, नवीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप एवं उप जिलाधिकारी ज्योर्तिमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि कर्नल मोहिंदर सिंह डोगरा, कार्यवाहक कमान अधिकारी गढ़वाल स्काउट, राजेंद्र कुमार जोशी, AGM एनटीपीसी जोशीमठ तथा देवेंद्र सिंह रावत, थाना अध्यक्ष ज्योर्तिमठ उपस्थित रहे।
अति विशिष्ट अतिथियों द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के प्रायोजक शिवम थपलियाल रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अभय हिंदवाल, महेंद्र चौहान एवं प्रिया डिमरी ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेश्वरी शाह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ ने की और वह खेल मैदान में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रहीं।
द्वितीय दिवस के अपराह्न में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में कमल किशोर डिमरी, राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्य उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में किरण डिमरी, सत्य प्रकाश पांडे, सौरभ नौटियाल एवं महावीर पवार सहित उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्य मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रायोजक संतोष राणा रहे। कार्यक्रम में उनकी माताजी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। अतिथि दीर्घा में प्रकाश नेगी, आरती उनियाल, प्रदीप पंवार एवं प्रदीप भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा खेल विकास समिति ज्योर्तिमठ के सदस्यों एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्या भंडारी, अपेक्षा राणा, अमीषा बिष्ट एवं सपना रावत ने सहयोग प्रदान किया। वहीं खेल प्रतियोगिताओं में जयप्रकाश भट्ट, विजय सती, देवेश कुंवर एवं प्रवीण जी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में तथा प्रदीप पंवार, आशीष सेमवाल, वैभव डिमरी एवं जगदीश बहुगुणा ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने ज्योर्तिमठ में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

