औली, ज्योतिर्मठ । उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली में आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवाल 2026 का आज भव्य समापन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
देशभर से आए खिलाड़ियों ने बर्फीली ढलानों पर अद्भुत कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा।
हिमाचल प्रदेश – 6 स्वर्ण पदकों के साथ प्रथम स्थान
आर्मी टीम – 3 स्वर्ण पदकों के साथ द्वितीय स्थान
जम्मू-कश्मीर – 2 स्वर्ण पदकों के साथ तृतीय स्थान
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती रहे। इस अवसर पर IG M&SI औली, ADM चमोली, विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सह सचिव अजय भट्ट, SDM ज्योतिर्मठ, GM प्रशासन GMVN, विजयंत रावत, विक्रम फरस्वाण, कुलदीप बंगारी, विमलेश पंवार, राजीव मेहता, विकेश डिमरी, प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रीति डिमरी, बन्दना पंवार, वीरेन्द्र गुसांई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह में प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल ने अपनी जादुई आवाज़ से समां बांध दिया, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक उल्लास से भर उठा।
पूरे आयोजन में खिलाड़ियों की उत्कृष्ट खेल भावना, आयोजन समिति की सुदृढ़ व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन के सहयोग ने इसे यादगार बना दिया। औली की बर्फीली वादियों में खेल, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इसी के साथ यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उत्तराखंड ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को सशक्त किया।
वही जोशीमठ क्षेत्र की स्थानीय जनता एवं औली कार्निवाल तथा नेशनल विंटर्स गेम्स में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों ने सफल समापन पर आयोजकों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया।

