द्वितीय ग्रामीण एवं वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट – 2026 का भव्य फाइनल संपन्न

ज्योतिर्मठ । रविग्राम खेल मैदान में आज यूथ क्लब रवि ग्राम के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय ग्रामीण / वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट – 2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में “जय माँ चंडिका” रविग्रामने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुनील एकादश को 36 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय माँ चंडिका रविग्राम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुनील एकादश की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 167 रन ही बना सकी और इस प्रकार रविग्राम ने 36 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

 

मैच के हीरो रहे अंकित भुजवाण, जिन्होंने 42 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली तथा गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आज की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह जी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में महिला मंगल दल रविग्राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष  नैन सिंह भंडारी जी, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन बेंजवाल , पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश सती , प्रवेश डिमरी  सभासद रविग्राम वार्ड,  विजय सती , महेंद्र नंबूरी  हर्षवर्धन भट्ट,  अंशुल भुजवाण , समीर डिमरी ,  अमित डिमरी ,  दीपक डिमरी , नारायण सिंह पवार ,  विनोद पुंडीर , कैलाश भट्ट , जयप्रकाश भट्ट , प्रताप भुजवाण , जगत राम नंबूरी , वीरेंद्र नेगी , अमित डिमरी (पुजारी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

बेस्ट बल्लेबाज – सूरज नंबूरी

सर्वोत्तम गेंदबाज – सुमित कवांण

सर्वोत्तम विकेटकीपर – जितेंद्र नेगी

सर्वोत्तम फील्डर – अभिजीत चौहान

मैन ऑफ द टूर्नामेंट – अमित भुजवाण

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समिति के सदस्य श्री अंकित भट्ट, श्री प्रदीप पवार, श्री गौरव बहुगुणा, अमीषा विष्ट एवं निशा पंवार का विशेष योगदान रहा।

यूथ क्लब रवि ग्राम ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *