नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

🇮🇳 खेल-कूद प्रतियोगिता, स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम*🇮🇳

ज्योतिर्मठ, 12 अगस्त।  उच्चतम न्यायालय, आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के साथ साथ आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खेल-कूद प्रतियोगिता के उपरांत नगर पालिका अध्यक्षा देवेश्वरी शाह ज्योतिर्मठ द्वारा उपस्थित वार्ड सदस्यों , छात्र-छात्राओं, तथा अध्यापकों को ‘स्वच्छता की शपथ’ दिलाई गई।

इस अवसर पर बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) के प्रतिबंध के संबंध में जानकारी देते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा इसके स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं से विशेष अपील की गई कि वे अपने घर, विद्यालय एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा अपने परिवार एवं पड़ोस के लोगों को भी स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ज्योतिर्मठ के प्रति जागरूक करें।

खेल-कूद प्रतियोगिता एवं स्वच्छता शपथ के उपरांत नगर पालिका परिषद द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

🌿 *स्वच्छ ज्योतिर्मठ – स्वस्थ ज्योतिर्मठ
🇮🇳 *स्वच्छता अपनाएँ, प्लास्टिक हटाएँ और दूसरों को भी जागरूक बनाएँ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *