युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य शुभारंभ


मेजर ध्यानचंद जयंती पर रविग्राम खेल मैदान में पांचवीं बार आयोजित हो रहा तीन दिवसीय खेल आयोजन।

ज्योतिर्मठ। युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर  राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य शुभारंभ शनिवार को रविग्राम खेल मैदान ज्योतिर्मठ में किया गया। समिति द्वारा लगातार पांचवीं बार आयोजित किए जा रहे इस खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवेश्वरी शाह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। अति विशिष्ट अतिथि सूबेदार नीरज पाल सिंह रावत, अंतरराष्ट्रीय मैराथन खिलाड़ी द्वारा मशाल रिले के माध्यम से खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के संरक्षक समीर डिमरी द्वारा मुख्य अतिथि देवेश्वरी शाह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सभासद ललीता देवी, राजेश्वरी भंडारी, सुनीता देवी, प्रदीप पंवार, प्रदीप भट्ट, परवेश डिमरी, जयदीप मंद्रवाल एवं दीपक शाह उपस्थित रहे। वहीं टैक्सी यूनियन अध्यक्ष देवेन्द्र राणा सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
युवा खेल विकास समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सौरभ राणा, उपाध्यक्ष कमल नेगी, सचिव सुधीर हिन्दवाल, कोषाध्यक्ष ललित थपलियाल, उप कोषाध्यक्ष अमित सती, सह सचिव हर्षवर्धन कम्दी एवं सूरज भुजवांण सहित समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन शिव प्रसाद सकलानी एवं प्रियांशी भट्ट द्वारा किया गया।
आयोजन में समिति के सदस्य गौरव नम्बूरी, मुकेश नेगी, प्रदीप पंवार, विष्णु कांत डिमरी, ललित खण्डूरी, रणवीर पंवार, विजय बिष्ट, प्रिया डिमरी, अपेक्षा राणा, कृष्णा कम्दी, प्रदीप फर्स्वाण, अमिषा बिष्ट, दिव्या भंडारी, विपुल सती, वैभव डिमरी, महेन्द्र भुजवांण, महेंद्र चौहान, ललित प्रताप, सम्राट बिष्ट, ईशांत रांगड़, असमित बहुगुणा, आशीष सेमवाल, यशवंत रावत एवं विपुल नम्बूरी सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय महिलाओ एवं युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *