तुलंगा, 19 सितंबर 2026 उत्तराखण्ड विज्ञान और तकनीकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आयोजित ‘द्वितीय विज्ञान और तकनीकी प्रीमियर लीग 2026’ का जनपद स्तरीय आयोजन रुद्रप्रयाग में सम्पन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 42 उभरते हुए बाल वैज्ञानिकों/ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ग्राम तुलंगा के निवासी उभरते हुए युवा वैज्ञानिक अभिषेक राणा ने पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
।वर्ष 2025 से यूकॉस्ट द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति विद्यार्थियों की रुचि, ज्ञान और प्रतिभा को बढ़ावा देना है. प्रतियोगिता को कुल चार मुख्य राउंड में आयोजित किया गया, जबकि समान अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए एक टाई-ब्रेकर राउंड रखा गया. प्रथम राउंड में 40 बहुविकल्पीय (MCQ)प्रश्न पूछे गए जिनके लिए प्रति प्रश्न 1 अंक निर्धारित था. दूसरे राउंड में विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विषय पर अधिकतम 5 मिनट तक भाषण देना था. इस राउंड के लिए कुल 10 अंक निर्धारित किये गए थे। भाषण प्रतियोगिता का विषय था : क्लाइमेट चेंज, कृत्रिम बौद्धिकता, आपदा न्यूनीकरण, अंतरिक्ष और तकनीकी.
तीसरे राउंड में विद्यार्थियों को दो चित्र (Visuals) दिखाए गए। प्रत्येक चित्र से एक-एक प्रश्न पूछा गया। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का था. इस राउंड में विद्यार्थियों की चित्रों को देखकर वैज्ञानिक अवधारणाओं को पहचानने और उनके आधार पर सही उत्तर देने की क्षमता का परीक्षण किया गया.
चौथे क्रम में बज़र राउंड था जिसमें 16 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और ग़लत उत्तर देने की स्थिति में बज़र राउंड ने प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बना दिया, क्योंकि विद्यार्थियों को तेज़ी और सटीकता दोनों के साथ उत्तर देना था।
यदि दो या अधिक विद्यार्थियों के समान होने के कारण उनके बीच ‘टाई-ब्रेकर राउंड’ आयोजित किया जाता. इसमें 5 रैपिड-फायर प्रश्न पूछे गए. विद्यार्थियों को कम समय में अधिकतम सही उत्तर देकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी थी।
इन सभी चरणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिषेक राणा ने जनपद स्तर पर 42 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक वर्तमान में पी. एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गुप्तकाशी में विज्ञान वर्ग से कक्षा 12वीं में अध्ययन कर रहे हैं. उनके पिता हवलदार रमाकांत प्रताप सिंह भारतीय सेना में सेवारत हैं जबकि माता अनीता देवी गृहणी हैं. अभिषेक की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और ग्रामवासियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे आगे के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ग्राम प्रधान तुलंगा सरिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, अभिषेक के चाचा और यूटयूबर पैसेंजर प्रमोद सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर भरत सिंह राणा, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पंचम सिंह राणा, संस्कृतिकर्मी और शिक्षक प्रह्लाद धिरवांण, योगेंद्र राणा, युवक मंगल दल अध्यक्ष सुनील राणा, धर्मेंद्र राणा, देवेंद्र राणा, लक्ष्मण सिंह राणा, प्रेम सिंह, गोविंद सिंह, आशीष राणा, भरत राणा, विजय धिरवांण, नरेंद्र राणा, किशन सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ओंकार सिंह धिरवांण, सामाजिक कार्यकर्ता कलम सिंह राणा, डॉ. चरणसिंह केदारखंडी ने अभिषेक को बधाई और शुभकामनाएं दी।

