ज्योतिर्मठ: पीoएमoश्री राo आo बाo इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ की छात्राओं द्वारा दिo 08 अक्टूबर, 2026 को आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल- विज्ञान महोत्सव में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य- स्वच्छता एवम पर्यावरण विषयक मुद्दों पर स्व-निर्मित प्रोजेक्ट मॉडल्स का सफल प्रदर्शन करते हुए, जूनियर और सीनियर कक्षा वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए गौचर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जगह बनाई। 
राo आo बाo इंटर कॉलेज, ज्योर्तिमठ की सीनियर कक्षा वर्ग में अपने- अपने मॉडल्स के साथ निम्नलिखित इन 4 बालिकाओं ने ब्लॉक स्तरीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया:
1.कामिनी। – एoआईo (आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस) मॉडल
2,.जिया – हरित ऊर्जा
3..सृष्टि – आपदा प्रबंधन
4..रितिका – गणितीय मॉडलिंग व कंप्यूटेशनल
विचारधारा
सीनियर कक्षा वर्ग में इसी विद्यालय से द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली 2 छात्राएं निम्नलिखित रही हैं।
1..रागिनी – गणितीय मॉडलिंग
कंप्यूटेशनल
विचारधारा।
2…हयात – स्वदेशी कृषि पद्धति
नाटक मंचन:
इसी विद्यालय की सीनियर कक्षा वर्ग की छात्राओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) विषय पर केंद्रित नाटक प्रस्तुतिकरण द्वारा खंड स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इससे इतर जूनियर कक्षा वर्ग में इसी विद्यालय की निम्नलिखित छात्राओं ने खंड स्तरीय विज्ञान मॉडल्स में अपने – अपने स्वनिर्मित मॉडल्स प्रदर्शन में प्रथम स्थान हासिल किया।
1…अनामिका थापा – आपदा प्रबंधन केंद्रित मॉडल
2…अनामिका आर्य – पर्यावरण संरक्षण केंद्रित मॉडल

