देहरादून शहर महाविद्यालय की बेटियों ने मारा मैदान

देहरादून 2 नवंबर , राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर के युवा और प्रतिभ खिलाड़ियों के द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर और 01 नवंबर 2026 की तिथियों पर वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में एच. ई. सी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज परिसर में आयोजित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर्महाविद्यालयी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदकों की झड़ी लगा दी।

 

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी और स्वयं उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे डॉ. मनोज बिष्ट के कुशल नेतृत्व और टीम कोच डॉ. पायल अरोड़ा के मार्गदर्शन में प्रिया बिष्ट ने गोला फेंक और चक्का फेंक दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह सानिया कश्यप ने ऊँची कूद में स्वर्ण पदक एवं बाधा दौड़ (हर्डल रेस ) में रजत पदक प्राप्त किया। प्रतिभाशाली एथलीट स्नेहा गुरुंग ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। सलोनी ने जहाँ ट्रिपल जम्प और चक्का फेंक प्रतियोगिताओं में रजत पदक झटके वहीं स्वाति ,सानिया कश्यप, प्रिया बिष्ट और सलोनी ने रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने खिलाड़ियों के साथ साथ उनके प्रभारी और कोच की भूरी भूरी प्रशंसा की और प्रतिभाशाली युवाओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। प्रोफेसर डी.एस. मेहरा, प्रोफेसर राजमणि राम पटेल, प्रो. कुलदीप रावत, डॉ. लक्ष्मी दत्त गार्ग्य, डॉ. उषा रानी, डॉ. गिरीश सेठी, डॉ. देवी प्रसाद पांडेय, डॉ. पंकज बहुगुणा ,प्रशासनिक अधिकारी आशीष राणा सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों ने विद्यार्थियों और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *