ज्योतिर्मठ: भालू के आतंक से परेशान पालिका सभासदों ने वन विभाग में की तालाबंदी, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में भालू के बढ़ते आतंक और लोगों की सुरक्षा को लेकर नगर के विभिन्न वार्डों के सभासदों ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भालू की समस्या पर ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर सभासदों ने वन विभाग के कार्यालय में तालाबंदी कर विभाग के खिलाप जमकर नारे बाजी की।

सभासदों ने वन विभाग से मांग की कि नगर क्षेत्र में भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो नगर क्षेत्र में जनआक्रोश प्रदर्शन के साथ चक्का जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

सभासदों ने कहा कि नगर क्षेत्र में भालू की समस्या को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करनी होगी। लोगों की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान ज्योर्तिमठ नगर पालिका  के सभासद प्रदीप पंवार, प्रवेश डिमरी, प्रदीप भट्ट, ललिता देवी, सौरभ राणा और जयदीप मंद्रवाल सहित पीजी कॉलेज के अध्यक्ष नवल किशोर बगाशी, वैभव सकलानी, सुखदेव, शिव प्रसाद सकलानी, अंकित तथा नगर क्षेत्र के कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सभासदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो वन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *