ज्योतिर्मठ: सीमांत विकासखंड ज्योतिर्मठ के ग्राम प्रधानों ने बीपीओ जी. राम जी योजना में आ रही समस्याओं को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। अध्यक्ष मोहन बैंजवाल के नेतृत्व में प्रधान संगठन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर 58 गांवों में इंटरनेट न होने से ऑनलाइन काम बंद होने, मजदूरी कम होने और पिछले 4 सालों से मटेरियल व रोजगार सेवकों के वेतन का भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। प्रधानों ने मांग की कि कार्य ऑफलाइन हो, मजदूरी 700 रुपये और रोजगार 200 दिन किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

