खराब मौसम के चलते पांडुकेश्वर गांव के ऊपर हुआ हादसा।
हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना।
आर्मी की सूचना पर प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हादसे की पुष्टि की – डीएम गौरव कुमार।
जोशीमठ : शुक्रवार को जोशीमठ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से *पांडुकेश्वर गांव के ऊपर* हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।
