ज्योतिर्मठ :अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

ज्योतिर्मठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योर्तिमठ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) चमोली द्वारा आज जिला अध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल को उच्चीकृत करने की मांग उठाई। धरने के दौरान UKD ने अस्पताल की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

जिनमें—एक्स-रे तकनीशियन की कमी दूर की जाए।
मरीजों की संख्या के अनुसार पर्याप्त बेड उपलब्ध कराए जाएं।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारी जाए।
गायनेकोलॉजिस्ट की नियमित नियुक्ति की जाए।
बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) की नियुक्ति हो।
दंत रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था की जाए।
नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियमित सुविधा उपलब्ध हो।
हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक) की नियुक्ति की जाए।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की नियमित एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ  को उच्चीकृत कर बेहतर yचिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
वहीं केंद्रीय नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि ज्योतिर्मठ  जैसे महत्वपूर्ण और सीमावर्ती क्षेत्र के अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरूरी जांच सुविधाओं का अभाव बेहद चिंताजनक है। स्थानीय जनता को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। सरकार को घोषणाओं के बजाय जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करनी होंगी।
केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण ने कहा कि ज्योर्तिमठ क्षेत्र की बड़ी आबादी के साथ ही यह बद्रीनाथ धाम और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। इसके बावजूद अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक संसाधनों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि UKD जनता के स्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष करेगा और मांगें पूरी होने तक आवाज उठाता रहेगा।
धरने में जिला अध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी, जिला कार्यालय अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, OBC प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, सोशल मीडिया प्रभारी भरत सिंह कुंवर, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ/ओबीसी मोर्चा किरण डिमरी, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योर्तिमठ महिला प्रकोष्ठ मूसली देवी, जिला अध्यक्ष उत्तराखंड छात्र संगठन सौरभ सती, प्रशांत डुमरी, दीपक सती, अमन कुमार, आयुष फर्स्वाण सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
UKD ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *