पैनखंडा के लाल ने चौथी बार फतह की माउंट अभिगामिन, ITBP के 23 जवानों ने रचा इतिहास

जोशीमठ (चमोली)। पैनखंडा क्षेत्र ने पर्वतारोहण में एक और स्वर्णिम इतिहास जोड़ दिया है। जोशीमठ के मेरग निवासी एवरेस्टर कपिल राणा और गांधीनगर निवासी प्रेम प्रकाश ने ITBP के अभियान के तहत 7355 मीटर ऊंची दुर्गम माउंट अभिगामिन चोटी पर तिरंगा फहराया।

ITBP क्लाइंबिंग मेंबर कपिल राणा ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में ITBP के उच्च अधिकारियों द्वारा दल को रवाना किया गया था। दल 14 अगस्त को घमशाली पहुंचा और लगभग एक महीने की कठिन चढ़ाई के बाद 16 सितंबर को भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित इस चोटी को फतह किया।

कपिल ने बताया कि लगभग 60 किमी पैदल चलकर 27 सदस्यीय दल ने उत्तराखंड की सातवीं सबसे ऊंची चोटी को समिट किया। अभियान पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट ITBP के उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है।

सितंबर माह में घमशाली से इस चोटी को फतह करना आसान नहीं होता, यहां भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान चलते हैं। ITBP का यह पहला दल है जिसने सितंबर में इसे सफलतापूर्वक समिट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *